Delhiजबलपुरदेश

पेपर लीक विवाद के बाद NEET-UG 2026 परीक्षा निरस्त, CBI करेगी जांच, दोबारा होगी परीक्षा

 

पेपर लीक विवाद के बाद NEET-UG 2026 परीक्षा निरस्त, CBI करेगी जांच, दोबारा होगी परीक्षा

जबलपुर, यश भारतदेश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET-UG परीक्षा को रद्द कर दिया है। पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के बाद केंद्र सरकार की मंजूरी से यह निर्णय लिया गया है। अब परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी और नई परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी।

जानकारी के अनुसार राजस्थान में कथित पेपर लीक मामले की जांच के दौरान कई ऐसे सवाल सामने आए, जिनका वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल बताया जा रहा है। इस मामले में राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) जांच कर रही है, वहीं अब मामले की जांच CBI को सौंपे जाने की खबर सामने आई है।

NTA ने कहा है कि परीक्षा की पारदर्शिता और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा निरस्त करने का फैसला लिया गया है। देशभर में करीब 22 लाख से अधिक छात्रों ने यह परीक्षा दी थी। परीक्षा रद्द होने की खबर सामने आते ही छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ गई है।

इससे पहले भी NEET परीक्षा को लेकर विवाद सामने आ चुके हैं। अब पूरे मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल NTA ने छात्रों से आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button