जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

BREAKING NEWS : सागर जिले के शाहपुर में दीवार गिरने से 8 बच्चों की दर्दनाक मौत : मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट , 4- 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा, दिए जांच के आदेश

दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि घटना में दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी। मुख्यमंत्री ने जान गवाने वाले बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रु की आर्थिक मदद देने की घोषणा भी कर दी है।

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ जिले के शाहपुर कस्बे में आज सुबह बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसमें शिवलिंग बनाते समय दीवार गिरने से 8 बच्चों की दर्दनाक मृत्यु हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई। तत्काल ही दीवार के मलबे को हटाने का कार्य शुरू हुआ है और इसके नीचे दबे बच्चों को निकाला गया है। जिनमें 8 बच्चों की मृत्यु हो गई है। घटना में मृतक बच्चों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

IMG 20240804 WA0036

हादसे के संबंध में यश भारत को मिली जानकारी के अनुसार जिले के शाहपुर में हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सावन के महीने में यहां सुबह से शिवलिंग बनाए जा रहे हैं। रविवार को भी शिवलिंग बनाने का काम शुरू हुआ। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण शिवलिंग बनाने के लिए आठ से 14 साल के बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। बच्चे जब शिवलिंग बना रहे थे तभी मंदिर परिसर के बाजू वाली करीब पचास साल पुरानी कच्ची दीवार भराभरा कर गिर गई। यह दीवार शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर सीधी गिरी। जिससे 8 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। तत्काल ही दीवार के मलबे को हटाने का कार्य शुरू हुआ और इसके नीचे दबे बच्चों को निकाला गया है। सभी मृतक बच्चों के शव जिला चिकित्सालय पहुंचाए गए हैं। पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव, सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा ले रहे हैं। वहीं भाजपा नेता दीपू भार्गव भी जिला अस्पताल पहुंचकर मृतकों व घायलों के संबंध में जानकारी लेकर उनकी मदद में जुट गए हैं। हादसे में मृतक बच्चों की संख्या बढ़ाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

 

– हादसे में मृतक बच्चों के नाम

दिव्यांश पिता नीलेश साहू
वंश पिता यशवंत लोधी
नीतेश पिता कमलेश पटेल
ध्रुव पिता जानदीश यादव
पर्व पिता कृष्ण विश्वकर्मा
दिव्यज पिता गोविंद साहू
सुमित पिता महेश प्रजापति
खुशी पिता महेश पटवा

आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।भगवान से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4 -4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

 

।।ॐ शांति।।

*सीएम मोहन यादव*

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App