मध्य प्रदेशराज्य

MURDER : आपसी लेनदेन के विवाद में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या : पुलिस जांच में जुटी

दमोह। दमोह जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपसी लेनदेन के विवाद में एक ७० वर्षीय बुजुर्ग की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। यह घटना नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाली ग्राम रामपुर की बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

दमोह सी एस पी एच. आर. पांडेय से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान ७० वर्षीय माखन पटेल के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों का माखन पटेल के बेटे हरिदास के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर कोई विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में एक दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच बातचीत और कहासुनी हुई थी।

घटना के दिन आरोपी अपने साले और ३-४ अन्य साथियों के साथ हरिदास से मारपीट करने के इरादे से उसके घर पहुंचे थे। जब आरोपी हरिदास के साथ मारपीट करने लगे, तब अपने बेटे को बचाने के लिए बुजुर्ग पिता माखन पटेल बीच-बचाव करने आ गए।

जानबूझकर सीने पर किया वार

बेटे को बचाते देख आरोपियों ने बुजुर्ग माखन पटेल पर हमला कर दिया और उनके सीने में चाकू घोंप दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने जानबूझकर हत्या करने की नीयत से ही बुजुर्ग के सीने पर घातक वार किया था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और अधिकारियों का दावा है कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button