जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
सांसद विवेक तन्खा ने सिक्किम मे घायल जबलपुर के छात्रों के लिए मदद की अपील

सांसद विवेक तन्खा ने सिक्किम मे घायल जबलपुर के छात्रों के लिए मदद की अपील
जबलपुर के 20 वर्षीय छात्र राज नारायण वर्मा के सिक्किम में हुए गंभीर सड़क हादसे के बाद सहायता की अपील तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार राज नारायण वर्मा, जो एसएमआईटी कॉलेज, सिक्किम में अध्ययनरत है, एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। वर्तमान में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह सिलिगुड़ी के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हस्तक्षेप कर छात्र को तत्काल चिकित्सकीय और प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है। परिजनों ने भी सरकार से इलाज और समुचित मदद की मांग की है।







