दीवाली-छठ पर रेल यात्रियों को,4 नए रूट का ऐलान मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले,
पहला रेल प्रोजेक्ट

दीवाली-छठ पर रेल यात्रियों को,4 नए रूट का ऐलान मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले,
धानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस बार दीवाली और छठ पर 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं.इसके साथ ही चार नए रेल रूट की भी घोषणा की गई है.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट से आज रेलवे के 4 प्रोजेक्ट को स्वीकृत मिली है. भुसावल से वर्धा के 3 तीसरे और चौथे लेन को मंजूरी मिली है. गोंदिया डोंगरगढ़ चौथी लाइन को मंजूरी मिली है.
पहला रेल प्रोजेक्ट
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि एक नई रेल परियोजना के तहत हावड़ा-मुंबई कॉरिडोर पर गोंदिया और डोंगरगढ़ के बीच चौथी लाइन बिछाई जाएगी, जो छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के मनोरम क्षेत्रों से होकर 84 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इस पर ₹23 करोड़ का निवेश होगा. इस परियोजना में पुल, एक सुरंग, फ्लाईओवर और अंडरपास शामिल हैं.इससे पर्यावरण और आर्थिक क्षेत्र में बड़े लाभ होने की उम्मीद है, जिसमें 4.6 करोड़ लीटर डीजल की वार्षिक बचत, 23 करोड़ किलोग्राम CO₂ उत्सर्जन में कमी और लॉजिस्टिक्स लागत में ₹514 करोड़ की बचत शामिल है.







