मुख्य ख़बरें
मंडला-रायपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: 8 घायल, 2 की हालत गंभीर

मंडला, यशभारत। जबलपुर रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंजनिया के मेढाताल के पास स्कार्पियो ओर क्रेटा कि आमने-सामने कि टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार स्कार्पियो में मंडला के भाजपा नेता गुरवानी परिवार के चार लोग ओर क्रेटा में वृंदावन जा रहा रायपुर का सिंहा परिवार के चार लोग सवार थे ।
पुलिस अधीक्षक ने की मदद
बताया जाता है कि वहां से गुजर रहे पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी रोकी और गंभीर घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया प्राथमिक उपचार के बाद 2 गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है बाकी 6 घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है।







