जबलपुरमध्य प्रदेश

एलटीटी-भागलपुर एक्सप्रेस की कपलिंग टूटी, दो हिस्सों में बटी ट्रेन

सतना मानिकपुर के बीच की घटना

जबलपुर यशभारत। पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत आज सुबह सतना मानिकपुर के बीच में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से भागलपुर जा रही गाड़ी संख्या 12336 ट्रेन आज सोमवार 27 अक्टूबर की तड़के सतना-मानिकपुर रेलखंड के मझगवां-टिकरिया स्टेशनों के बीच हादसा का शिकार हो गई. एस-1 कोच की कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई. मेन लाइन की काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सतना-मानिकपुर रेलखंड के मझगवां-टिकरिया रेलवे स्टेशनों के बीच आज सोमवार 27 अक्टूबर की तड़के लोकमान्य तिलक टर्मिनस-भागलपुर एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। यह ट्रेन अचानक कपलर टूटने से दो हिस्सों में बंट गया. इंजिन कई डिब्बों को लेकर आगे निकल गया। इस घटना के चलते यात्रियों में हड़कम्प की स्थिति बनी रही।

09 15

गाड़ी तड़के लगभग 2 बजे 40 मिनट विलंब से सतना स्टेशन से मानिकपुर की ओर रवाना हुई. लगभग 2.40 जब ट्रेन मझगवां-टिकरिया स्टेशनों के बीच थी, तभी इस ट्रेन के एस-1 कोच का कपलर टूट गया. जिससे इंजिन एस-1 कोच के पीछे लगे सभी कोच को छोड़कर आगे निकल गया. बाद में लोको पायलट ने ट्रेन को रोका और कोच के कपलर टूटने की जानकारी संबंधित स्टेशनों के साथ जबलपुर में रेल अधिकारियों को दी गई।

घटना के बाद इंजिन सहित अन्य डिब्बे पीछे लौटे. इस दौरान सतना से लगभग 2 घंटे बाद सीएंडडबलू का स्टाफ मौके पर पहुंचा और सुधार कार्य शुरू किया. इस दौरान एस-1 कोच के यात्रियों को अन्य कोच में शिफ्ट किया गया तब कहीं जाकर उक्त गाड़ी गंतव्य को रवाना हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button