भोपाल

लव जिहाद: आरोपी अबरार का अशोका गार्डन पुलिस लेगी रिमांड

लव जिहाद: आरोपी अबरार का अशोका गार्डन पुलिस लेगी रिमांड

-जहांगीराबाद पुलिस ने इटारसी से गिरफ्तार कर भेजा है जेल

भोपाल। राजधानी के एक निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म और लव- जिहाद मामले में गिरफ्तार आरोपी अबरार को जहांगीराबाद पुलिस ने इटारसी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब जल्द ही आरोपी अबरार को अशोका गार्डन पुलिस रिमांड पर लेगी। आरोपी ने अपने साथियों को छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने के लिए कमना उपलब्ध कराया था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए 65 दिनों से फरार चल रहा था। जानकारी के मुताबिक कोलकत्ता का रहने वाला आरोपी अबरार एक निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। भोपाल की दो सगी बहनों ने जहांगीराबाद और अशोका गार्डन थाना में दुष्कर्म और लव जिहाद का प्रकरण दर्ज कराया था। जिसमें अबरार आरोपी है। उस पर छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने के लिए आरोपी फरहान और अली को कमरा उपलब्ध करवाने का आरोप है। जहांगीराबद और अशोका गार्डन थाने में दुष्कर्म और लव जिहाद का केस दर्ज होने के बाद 65 दिनों तक बिहार और पश्चिम बंगाल में फरारी काटी। जहांगीराबाद पुलिस टीम आरोपी अबरार का सुराग मिलने के बाद उसे गिरफ्तार करने कोलकत्ता पहुंची थी। तब तक आरोपी झारखंड के रास्ते अलग-अगग स्थानों से मुंबई भागने की फिराक में था। जब जहांगीराबाद थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय अपनी टीम के साथ आरोपी अबरार का पीछा कर रहे थे। तभी वह जबलपुर से होकर सीधा इटारसी पहुंचा। जहां से वह ट्रेन में सवार होकर मुंबई भागने वाला था। इससे पहले की पुलिस उसे दबोच पाती, वह रेलवे स्टेशन से एक होटल में जाकर छिप गया। तभी जहांगीराबाद पुलिस ने उसे होटल से गिरफ्तार कर लिया था। जेल से रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ- जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपी अबरार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सगी बहनों के साथ दुष्कर्म और लव जिहाद मामले में दुष्कर्म के लिए कमरा उपलब्ध कराने के आरोपी अबरार को अशोका गार्डन थाना पुलिस जल्द ही पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि अप्रैल महीने में भोपाल के एक निजी कॉलेज की हिंदू छात्राओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने वाले एक गिरोह का खुलासा हुआ था। इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी फरहान और उसके चार साथी अली, साहिल, साद और नबील को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अबरार तबसे फरार चल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button