जबलपुरमध्य प्रदेश
लोकेश व्यास जिला युवा रेडक्रास के समन्वयक

जबलपुर, यशभारत। जिले में युवा रेडक्रास के गठन एवं गतिविधियों का संचालन करने जबलपुर इंडियन रेडक्रास सोसायटी ने लोकेश व्यास, आजीवन सदस्य, इंडियन रेडक्रास सोसायटी, जबलपुर को जिला युवा रेडक्रास के समन्वयक पद पर नियुक्त किया है। लोकेश व्यास जबलपुर जिले में जिला युवा रेडक्रास के गठन एवं गतिविधियों से संबंधित कार्य संपादित करेगें।