भोपालमध्य प्रदेश

सही अर्थिंग और सुरक्षित दूरी से टल सकती हैं बिजली दुर्घटनाएं , बिजली लाइनों के पास निर्माण में बरतें सावधानी

सही अर्थिंग और सुरक्षित दूरी से टल सकती हैं बिजली दुर्घटनाएं , बिजली लाइनों के पास निर्माण में बरतें सावधानी 

भोपाल यश भारत। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आम जनता से विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। कंपनी ने कहा है कि घरेलू उपकरणों में सही अर्थिंग व्यवस्था और बिजली लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है। कंपनी के अनुसार घरेलू वायरिंग खराब फिटिंग और उपकरणों में लीकेज या शॉर्ट सर्किट के कारण अधिकांश हादसे होते हैं। यदि अर्थिंग सही हो तो फ्यूज तुरंत उड़ जाता है और बड़ा हादसा टल सकता है। लोगों को केवल आईएसआई मार्क वाले विद्युत उपकरण उपयोग करने की सलाह दी गई है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा बिजली लाइनों और भवनों के बीच न्यूनतम सुरक्षित दूरी तय की गई है। इसके अनुसार मकान के ऊपर से गुजरने वाली एलटी लाइन और भवन के ऊपरी हिस्से के बीच कम से कम 2.5 मीटर दूरी होना आवश्यक है। वहीं 11 केवी और 33 केवी लाइनों के लिए यह दूरी 3.7 मीटर निर्धारित है। कंपनी के अधिकारी ने कहा कि सड़क निर्माण कॉलोनी विकास और भवन विस्तार के दौरान अक्सर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। कई स्थानों पर सड़क ऊंची होने से बिजली लाइनों और सड़क के बीच की दूरी कम हो गई है। मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नियम विरुद्ध निर्माण पर कार्रवाई निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button