जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

लोकायुक्त इंस्पेक्टर कार में जिंदा जले, डिवाइडर से टकराई गाड़ी, बाहर निकलने का नहीं मिला मौकालोग 

 डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी कार

लोकायुक्त इंस्पेक्टर कार में जिंदा जले, डिवाइडर से टकराई गाड़ी, बाहर निकलने का नहीं मिला मौकालोग 

 डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी कार

कर्नाटक के धारवाड़ जिले के अन्निगेरी कस्बे के बाहरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में लोकायुक्त इंस्पेक्टर की अपनी कार में जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। उनकी हुंडई i20 कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई और अधिकारी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला

मृतक की पहचान: मृतक अधिकारी की पहचान हावेरी लोकायुक्त कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर सलीमथ (या पंचाक्षरी सलीमथ) के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर सलीमथ अपनी हुंडई i20 कार से गडग से हुबली की ओर जा रहे थे। अन्निगेरी कस्बे के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तुरंत आग लग गई। इंस्पेक्टर कार के अंदर ही फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला। देखते ही देखते आग पूरी कार में फैल गई, जिससे उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई।

मदद के बजाय तमाशा देखते रहे लोग

इस दर्दनाक घटना का सबसे शर्मनाक पहलू यह रहा कि जब कार आग के गोले में तब्दील हो रही थी, तो मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन ज्यादातर लोग तमाशबीन बने रहे।जब तक दमकल और बचावकर्मी मौके पर पहुंचे, कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी और इंस्पेक्टर का जला हुआ शव गाड़ी के अंदर मिला।

परिवार से मिलने जा रहे थे इंस्पेक्टर

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इंस्पेक्टर सलीमथ गडग में अपने परिवार से मिलने जा रहे थे।अन्निगेरी थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों तथा आग लगने की सटीक वजह की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button