रेलवे ट्रैक पर मिला अधिवक्ता का शव, पत्नी ने भी ज़हर खाकर दी जान

रेलवे ट्रैक पर मिला अधिवक्ता का शव, पत्नी ने भी ज़हर खाकर दी जान
भोपाल, यशभारत। राजधानी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में एक युवा अधिवक्ता और उनकी पत्नी की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। रेलवे ट्रैक पर मिले विशाल रामनानी के शव के बाद, बुधवार सुबह उनकी पत्नी ने भी ज़हर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस के मुताबिक, विशाल रामनानी, जो पेशे से अधिवक्ता थे, उन्होंने पूर्व में बैरसिया निवासी एक युवती से प्रेम विवाह किया था। सूत्रों के अनुसार, उनके परिवारजन इस विवाह के लिए तैयार नहीं थे, और विशाल ने परिवार की जानकारी के बिना ही यह कदम उठाया था।
बुधवार सुबह उनकी पत्नी ने भी ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद, शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दोनों की आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।







