भोपाल

लाड़ली बहना योजनाः भाई दूज से हर माह 1500 रुपये मिलेंगे

लाड़ली बहना योजनाः भाई दूज से हर माह 1500 रुपये मिलेंगे

भोपाल, यशभारत।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरेला विधानसभा क्षेत्र में रक्षाबंधन कार्यक्रम में कहा कि भाई दूज से लाडली बहनों को हर माह 1500 रुपये मिलेंगे। साथ ही उन्होंने संबोधन में संकेत दिए कि दीपावली के बाद योजना में छूटी बहनों को भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारों लाखों बहनें वाले कितने सौभाग्यशाली हैं।

अभी लाडली बहनों के हाथ उठाने का कहा तो लगा कि कोई बचा नहीं। सीएम ने कहा कि यदि कोई बचा है तो चिंता मत करना, हो सकता है दीपावली के बाद उनको भी लड्डू मिलेंगे। रक्षाबंधन पर 1250 के अलावा 250 रुपए अतिरिक्त आए। सीएम ने कहा कि हमारी पार्टी ने कहा कि पांच साल में लाडली बहनों को 3000 रुपये मिलेंगे। इस योजना की घोषणा हुई तो कांग्रेस के लोग कहने लगे कि चुनाव की घोषणा है बाद में कुछ नहीं देने वाले हैं। फिर शुरुआत हुई तो कहने लगे कि अब आगे नहीं देंगे। सीएम ने कहा कि यदि आंखें हो तो देख लो, हमने पिछले साल भी दिए और इस साल भी दे रहे हैं और भाई दूज के बाद हर माह डेढ़ हजार रुपये कर देंगे यह हमारी भावना है। सीएम ने कहा कि अगले साल 2026 में फिर बढ़ेंगे और 2028 तक बहनों के खाते में तीन हजार रुपये आएंगे। लव जिहाद के खिलाफ लड़ेंगे सारंग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा नरेला का रक्षाबंधन महोत्सव बहनों के अटूट विश्वास और नरेला परिवार की अनूठी परंपरा है। 2009 से शुरू हुआ यह आयोजन आज विश्व का सबसे बड़ा रक्षाबंधन महोत्सव बन चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में धर्म स्वातंर्त्य कानून लव जिहाद जैसी कुरीतियों पर कठोर प्रहार कर रहा है। यह कानून बहनों की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button