खितौला बैंक डकैती इंद्राना बना हॉटस्पॉट पुलिस के हाथ लगे महत्वपूर्ण क्लू
घटना को अंजाम देने के बाद तीन-चार किलोमीटर आगे जाकर रुके थे आरोपी किया सलाह मशवराऔर फिर हुए रफू चक्कर

जबलपुर यश भारत। जिले के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी डकैती जो सोमवार को सुबह-सुबह खितौला के इसाफ फाइनेंशियल बैंक में अंजाम दी गई उसे मामले में जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है नई-नई जानकारियां भी निकल कर सामने आ रही हैं। हालांकि अभी पुलिस किसी भी गोपनीय जानकारी को ना तो किसी से साझा कर रही है और ना ही इस संबंध में किसी को कोई जानकारी दे रही है बल्कि पुलिस का पूरा फोकस आरोपियों की गिरफ्तारी में है। सूत्रों के हवाले से छनकर जो खबरें निकल कर सामने आ रही हैं उसके अनुसार पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण क्लू लगे है जिनके आधार पर पुलिस उत्साहित भी है क…
दो मुख्य संदिग्ध फरार
सूत्रों के अनुसार पता चला है कि चला कि घटना के दो मुख्य संदिग्ध इंद्राना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। मकान मालिक ने उन्हें बिना किसी पहचान पत्र के किराए पर मकान दिया था। घटना के बाद दोनों संदिग्ध फरार हो गए। पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों की मांने तो घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दमोह की तरफ भागे हैं और वह भी जंगल के रास्ते पहले कटनी गये लेकिन पुलिस की नाकाबंदी ने उन्हें दमोह की तरफ भागने के लिए विवश कर दिया।
’वाहन ज़ब्त, फरार आरोपियों की तलाश तेज़
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने डकैती के संदेहियों का एक दोपहिया वाहन भी ज़ब्त किया है। फरार आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने के लिए 30 विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो अलग-अलग दिशाओं में दबिश दे रही हैं। इन टीमों को दूसरे जिलों में भी रवाना किया गया है।
’आधा सैकड़ा से अधिक संदिग्धों से पूछताछ
घटना की गंभीरता को देखते हुए अब तक आधा सैकड़ा से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है। सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी का चेहरा साफ दिखाई दिया है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान और नेटवर्क खंगाल रही है।