जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

केंट विधायक अशोक रोहाणी ने मुख्यमंत्री को राम कथा का निमंत्रण सौंपा

जबलपुर/भोपाल। केंट विधानसभा में आयोजित होने वाली भव्य राम कथा के संबंध में आज भोपाल में केंट विधायक अशोक रोहाणी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की।
विधायक रोहाणी ने मुख्यमंत्री को साइंस कॉलेज ग्राउंड में परम पूज्य मुरारी बापू के पावन मुखारविंद से प्रस्तावित राम कथा आयोजन का औपचारिक आमंत्रण सौंपा। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएँ दीं।
इस दौरान कथा आयोजन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और अपेक्षित सहयोग से अवगत कराया। समिति ने बताया कि यह राम कथा केंट विधानसभा एवं पूरे जबलपुर क्षेत्र का एक सांस्कृतिक और भव्य धार्मिक आयोजन होगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजन को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया और कहा कि धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं जनभागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

WhatsApp Image 2025 11 25 at 19.26.23

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button