जबलपुरमध्य प्रदेश

1800 लीटर शराब की बोतलों पर चलाई गई जेसीबी…….. पढ़े पूरी खबर

डिंडौरी I  आबकारी विभाग ने  जेसबी मशीन के माध्यम से 1800 लीटर शराब नष्ट की है। यह शराब क्षेत्र में अवैध बिक्री के दौरान जब्त की गई थी। प्रकरण का न्यायालय से निराकरण होने के बाद कलेक्टर विकास मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में शराब को नष्ट करवाया गया।

आबकारी अधिकारी  ने बताया कि अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में 1859 लीटर जब्त शराब नष्ट की। इसका बाजार मूल्य करीब 6 लाख 99 हजार 280 रुपए है। नष्ट की जा रही अवैध शराब के प्रकरणों का न्यायालय से निराकरण हो चुका है। जिले में हो रही शराब की अवैध बिक्री को रोकने लगातार कलेक्टर कार्रवाई करवा रहे हैं। साथ ही स्कूलों के आसपास बिकने वाले गुटखा, पान व सिगरेट पर रोक लगाने कार्रवाई कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button