JABALPUR NEWS- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक -4 में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश पटेल गुट का दबदबाः पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजयकांति को तीसरे पायदान में

जबलपुर, यशभारत। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-4 में कांग्रेस के दो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षों के बीच सीधा मुकाबला था। हालांकि एक अध्यक्ष ने अपने समर्थक को मैदान में उतारा था जबकि दूसरा खुद मैदान में था। बात हो रही जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष राजेश पटेल और विजयकांति पटेल की।
मालूम हो कि विजय कांति पटेल पूर्व अध्यक्ष के साथ पिछली दफा जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी है। इस बार भी वह मैदान में थी लेकिन उनका मुकाबला था पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश पटेल के समर्थक और परिवारिक सदस्य अपना विवेक पटेल से। दोनों प्रमुख प्रत्याशियांे के अलावा 6 अन्य उम्मीदवार भी मैदान में थे। इसमें प्रवीण पटेल ने मतदाताओं को रिझाने में पूरी कोशिश की और अपना विवेक पटेल के बाद दूसरे स्थान पर रहे। वहीं विजय कांति पटेल की बात करें तो उनके राजनीतिक सफर का सबसे खराब चुनाव इस बार का था। वह मैदान में डटी जरूर थी लेकिन मतदाताओं को लुभाने में कामयाब नहीं हो सकी है। स्थिति ऐसी थी उन्हें तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विधायक का चुनाव भी हार चुकी है कांग्रेस नेत्री
मालूम हो कि साल 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पनागर विधानसभा से विजयकांति पटेल को उम्मीदवार बनाया था। विजयकांति पटेल का मुकाबला भाजपा के नरेंद्र त्रिपाठी से था। चुनाव में विजयकांति पटेल को 26 हजार से ज्यादा वोट मिले थे जबकि भाजपा के नरेंद्र त्रिपाठी 41 हजार से ज्यादा वोट पाकर जीत हासिल की थी। 2008 के विधानसभा चुनाव में विजयकांति पटेल की हार का कारण बहुजन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार वीरेंद्र चैबे को माना गया था।