जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

JABALPUR NEWS- घबराहट होने पर युवक मेडिकल में भर्ती, मौत

जबलपुर । भेड़ाघाट थाना अतंर्गत ग्राम तेवर में अचानक तबियत खराब होने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
भेड़ाघाट पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तेवर निवासी 40 वर्षीय देव सिंह बसोर की गत शाम अचानक घबराहट, ब्लड पे्रशर कम होने व तबियत खराब होने पर इलाज के लिए परिजनों द्वारा मेडीकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जिसे डॉक्टर ने रात लगभग 8.30 बजे चैक कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button