जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

JABALPUR NEWS- कोर्ट गेट नंबर 3 में दनादन हवाई फायर, पेशी से लौट रहे आरोपी पर चाकू से हमला

 

जबलपुर, यशभारत। कोर्ट गेट नंबर 3 में उस समय भगदड़ मच गई जब पेशी से लौट रहे आरोपी पर कुछ युवकों ने हवाई फायर कर चाकू से हमला कर दिया।घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई, जानकारी लगने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने घायल आरोपी युवक को इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया और मामले को जांच में लिया।

Untitled 1 copy 11
ओमती पुलिस ने बताया कि रांझी निवासी सत्यम कुशवाहा एक मामले की पेशी में कोर्ट आया हुआ था। पेशी करके लौटते वक्त कोर्ट गेट नंबर 3 में पुराने विवाद को लेकर निहाल नायडू सहित कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और हवाई फायर कर दिए। जान बचाकर भागे युवक सत्यम पर पीछे से दो से तीन युवकों ने चाकू से तबातोड़ कई वार कर दिए साथ ही पिस्टल की बट से भी सिर में हमला कर दिया। घटना में युवक लहुलूहान हालात में नीचे गिर गया।

Untitled 3 copy 8

सट्टे का पुराना विवाद
बताया जा रहा है कि सत्यम कुशवाहा और निहाल नायडू के बीच सट्टे का पुराना विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा हो रहा था। किसी मामले को लेकर सत्यम की आज सोमवार को कोर्ट में पेशी थी और वह अपने दोस्त के साथ पेशी कर लौट रहा था तभी निहाल उसके साथियों ने हमला कर दिया।

Untitled 2 copy 14

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button