जबलपुर

दनादन गोलियां चलने की खबर से थर्राया लिंक रोड  दोनों पक्षों में फायरिंग के बाद घायल हुए युवक, पुलिस ने कहा -मामला संदिग्ध 

जबलपुर। मदन महल थाना अंतर्गत लिंक रोड 9 बजे अचानक फायरिंग की खबर से पूरा क्षेत्र थर्रा गया।। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यादव कॉलोनी चौकी के पीछे लिंक रोड पर दो पक्षों के बीच दनादन फायरिंग की खबर सामने आई है जिसमें दोनों पक्ष के युवक घायल हो गए हालांकि पुलिस के अनुसार यह मामला अभी संदिग्ध दिखाई दे रहा है

WhatsApp Icon Join Youtube Channel

images 3 4

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुक्कू पटेल और गौरव ठाकुर के बीच पिछले दो दिनों से किसी बात को लेकर विवाद जारी था इसके बाद आज दोनों पक्ष लिंक रोड के पास आमने-सामने आ गए जिसमें की मुक्कू पटेल ने गौरव ठाकुर पर गोली चलाई तो वहीं पर गौरव ठाकुर के साथ मौजूद अंशुल केवट ने मुक्कू पटेल पर गोली चला दी जिसके बाद मुक्कू पटेल के पैर में गोली आर पार होते हुए निकल गई , हालांकि दोनों युवकों की स्थिति खतरे से बाहर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पक्षों से लगातार फायरिंग हुई जिसके कारण पूरी क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है। वहीं घायल युवको को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अचानक वारदात से मौके पर अफरा तफरी एवं भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button