जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर हाई कोर्ट बार चुनाव: अध्यक्ष पद पर मृगेंद्र सिंह की जीत 

परितोष त्रिवेदी को 58 मतों से हराया

जबलपुर हाई कोर्ट बार चुनाव: अध्यक्ष पद पर मृगेंद्र सिंह की जीत 

परितोष त्रिवेदी को 58 मतों से हराया

जबलपुर, यश भारत। जबलपुर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सोमवार को सम्पन्न हुए मतदान के बाद मंगलवार को पूर्वान्ह से ही मतगणना का काम आरंभ हुआ और सबसे पहले अध्यक्ष पद के मतों की गणना हुई। इस चुनाव में कांटे के मुकाबले के बाद मृगेंद्र सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। मतगणना के दौरान शुरू से अंत तक चली कांटे की टक्कर में मृगेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी परितोष त्रिवेदी को 58 मतों से पराजित किया।
मतगणना के दौरान कई चरणों तक चले उतार-चढ़ाव के कारण परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं और समर्थकों के बीच उत्सुकता और तनाव का माहौल बना रहा। अंतिम दौर की गिनती पूरी होने के बाद मृगेंद्र सिंह ने 58 वोटों की निर्णायक बढ़त बनाकर अध्यक्ष पद पर अपना परचम लहराया।
मृगेंद्र सिंह की जीत की खबर सामने आते ही उनके समर्थकों और अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। दिनभर न्यायालय परिसर में चुनावी गहमागहमी का माहौल रहा और सभी की निगाहें मतगणना के नतीजों पर ही टिकी रहीं। समर्थकों ने इस जीत पर एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button