जबलपुरमध्य प्रदेश

माढ़ोताल में 8.64 लाख की नशीली कफ सिरप जब्त,एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज, 4800 बोतल बरामद

क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जबलपुर। शहर में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए माढ़ोताल पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने 40 पेटी प्रतिबंधित कफ सिरप (कुल 4800 बोतल) जब्त की है। जब्त माल की कीमत 8 लाख 64 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

मुखबिर सूचना पर दबिश

पुलिस को सूचना मिली थी कि बी ए ल ट्रांसपोर्ट कटंगी रोड टाटा शोरूम के पास थाना माढ़ोताल क्षेत्र में अवैध नशीली कफ सिरप का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संयुक्त टीम गठित कर घेराबंदी की गई।दबिश के दौरान 40 कार्टून जब्त किए गए, जिनमें प्रत्येक में 120 बोतलें थीं। बरामद सिरप 100 एमएल की शीशियों में पाई गई। कुल 4800 बोतल जब्त की गईं। जब्त सिरप पर MFG DEC 2025 एवं EXP NOV 2027 अंकित पाया गया।

07 6

FIR दर्ज

मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम 1949 की धारा 5/13 के तहत मामला कायम किया गया है।घटना 14 फरवरी 2026 को शाम 18:18 बजे से 19:53 बजे के बीच की बताई गई है। पुलिस को सूचना रात 23:26 बजे प्राप्त हुई, जिसके बाद अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जांच और सैंपलिंग

मौके पर नियमानुसार पंचनामा कार्रवाई करते हुए प्रत्येक कार्टून में से नमूने लिए गए। कुल 8 शीशी परीक्षण हेतु सुरक्षित रखी गईं। जब्त माल को सील कर विधिवत सुरक्षित किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

मैदान स्तर पर कार्रवाई का नेतृत्व ड्रग इंस्पेक्टर देवेंद्र जैन ,थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा एवं टीआई वीरेंद्र सिंह पंवार ने किया। टीम में एएसआई रणजीत सिंह, एएसआई बेनी राम, एएसआई अशोक मिश्रा, एएसआई कैलाश मिश्रा, उपरोक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्र सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा प्रधान आरक्षक सुतेद्र यादव, प्रधान आरक्षक मनीष सिंह ,प्रधान आरक्षक मोहन प्रधान, आरक्षक वीरेंद्र सिंह ्रधान आरक्षक सत्यसेन, आरक्षक सत्येंद्र बिसेन शिव बघेल एवं रितेश शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button