मध्य प्रदेशराज्य

करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी : मुकदमा दर्ज, मामले की जांच जारी, पढ़े पूरी खबर…

रीवा lआर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने केनरा बैंक के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में मेसर्स सिंह एंड कंपनी के प्रोपराइटर लाल बहादुर सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

 आरोपी ने बैंक को कुल 166.83 लाख रुपये की आर्थिक क्षति पहुँचाई है।

मामला वर्ष 2013 का है, जब लाल बहादुर सिंह ने केनरा बैंक की रीवा शाखा से हाउसिंग और व्यावसायिक कार्यों के लिए 58 लाख रुपये का ऋण लिया था। सुरक्षा के तौर पर उन्होंने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पड़रा स्थित मकान सहित चार संपत्तियां बैंक में बंधक रखी थीं। धोखाधड़ी की नीयत से आरोपी ने बैंक का बकाया चुकाए बिना ही बंधक रखी दो संपत्तियों को बेच दिया और एक दुकान का स्वरूप बदल दिया ताकि बैंक ऋण वसूली न कर सके।

शिकायत के सत्यापन के बाद, EOW मध्य प्रदेश ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button