भोपालमध्य प्रदेश

3 दिसंबर को भोपाल में ‘स्थानीय अवकाश’ घोषित

3 दिसंबर को भोपाल में ‘स्थानीय अवकाश’ घोषित
भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल में हर साल की तरह इस वर्ष भी 3 दिसंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश 1984 की भयानक भोपाल गैस त्रासदी की बरसी के उपलक्ष्य में होता है।
आदेश जारी:
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 3 दिसंबर के दिन भोपाल नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय एवं अर्ध-शासकीय कार्यालय, बैंक, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
प्रभावित क्षेत्र:
यह अवकाश केवल भोपाल शहर (नगर निगम सीमा) के लिए मान्य होगा। भोपाल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। यह फैसला त्रासदी के शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने और उन्हें याद करने के लिए लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button