Delhiदेशबिज़नेसमध्य प्रदेश

उद्योगपति अनंत अंबानी पहुंचे तिरुमाला: भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में किया मुंडन, सुप्रभात सेवा में हुए शामिल

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और प्रसिद्ध उद्योगपति पहुंचे देश के सुप्रसिद्ध और पवित्र तीर्थ स्थल तिरुपति बालाजी

जबलपुर ,यश भारत ।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और प्रसिद्ध उद्योगपति श्री अनंत अंबानी रविवार तड़के देश के सुप्रसिद्ध और पवित्र तीर्थ स्थल तिरुमाला पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दरबार में शीश नवाया और अपनी गहरी आस्था व अटूट श्रद्धा का परिचय दिया।

विशेष बात यह रही कि श्री अनंत अंबानी रविवार रात करीब 1 बजे ही तिरुमाला पहुंच गए थे। भगवान के प्रति अपनी अनन्य भक्ति और समर्पण भाव को दर्शाते हुए उन्होंने सदियों पुरानी परंपरा का पालन किया और मंदिर के कल्याणी (मुंडन स्थल) में अपने बाल अर्पित किए। करोड़ों श्रद्धालुओं की तरह उनका यह कदम इस बात का जीवंत प्रमाण है कि दुनिया चाहे कितनी भी आधुनिक हो जाए, संस्कार और सनातन संस्कृति की जड़ें हमेशा अडिग रहती हैं।

WhatsApp Image 2026 06 28 at 15.25.36

तड़के 3:30 बजे की सुप्रभात सेवा में लिया भाग

मुंडन संस्कार के बाद श्री अनंत अंबानी तड़के लगभग 3:30 बजे मंदिर के मुख्य गर्भगृह पहुंचे। उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर को जगाने की अति पवित्र और पारंपरिक ‘सुप्रभात सेवा’ में पूरी श्रद्धा के साथ भाग लिया। दिव्य दर्शन के बाद तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम  के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मंदिर के वरिष्ठ पुजारियों ने उन्हें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आशीर्वाद दिया। साथ ही मंदिर प्रबंधन की ओर से उन्हें भगवान का पवित्र स्मृति चिन्ह और महाप्रसादम भेंट किया गया।

गौशाला पहुंचे, हाथियों को खिलाया चारा

अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान अनंत अंबानी मंदिर परिसर में स्थित विशाल गौशाला भी गए। सनातन परंपरा के अनुसार उन्होंने वहां सादगी से गौ-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने गौशाला की गायों और मंदिर के पूजनीय हाथियों को दुलारा और उन्हें चारा खिलाया।

 

मां पद्मावती के दरबार में भी टेका माथा

तिरुमाला में दर्शन-पूजन के बाद वे सीधे तिरुपति स्थित प्रसिद्ध श्री पद्मावती अम्मावारी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और अपनी इस धार्मिक यात्रा को पूर्ण किया। सुबह करीब 6:30 बजे वे तिरुपति से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। देश के सबसे बड़े तीर्थस्थलों में से एक तिरुमाला में सुबह-सुबह देश के जाने-माने उद्योगपति को इस तरह सादगी और भक्ति में लीन देख वहां मौजूद हजारों श्रद्धालु भी भावविभोर हो उठे।

सब कुछ पाकर भी जो भगवान को चुनता है, वही सबसे धनवान है।
जहाँ नाम, दौलत और शोहरत पीछे रह जाते हैं…
वहाँ सिर्फ़ आस्था साथ चलती है.

 

श्री वेंकटेश्वर स्वामी की कृपा बनी रहे। 🙏

अनंत अंबानी ने तिरुपति बालाजी के चरणों में अपने बाल समर्पित किए। आस्था से बड़ा कोई आभूषण नहीं। 🙏

अनंत अंबानी ने तिरुपति बालाजी के चरणों में अपने बाल समर्पित किए।

दुनिया की सबसे बड़ी दौलत भी,
भगवान के दरबार में सिर्फ़ श्रद्धा बन जाती है।

🙏 गोविंदा गोविंदा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button