इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कॉपी पर लिखा Sorry Everyone, कलाई की नस काटी, फिर फंदे से झूल गया कानपुर IIT का छात्र

कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा छात्र का शव पंखे से लटका है।

कॉपी पर लिखा Sorry Everyone, कलाई की नस काटी, फिर फंदे से झूल गया कानपुर IIT का छात्र

कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा छात्र का शव पंखे से लटका है।

IIT kanpur (2)प्राप्‍त जानकारी के अनुसार,  कानपुर आईआईटी में छात्रों की सुसाइड का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बीटेक छात्र की आत्महत्या के तरीके ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। छात्र ने पहले अपने हाथ की नस काटी और और हॉस्टल के रूम में फंदे से लटक गया। चश्‍मदीदों का कहना है कि उसने ऐसा इसलिए किया कि किसी भी तरह से बचने की उम्मीद ना रहे। पुलिस ने रूम से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, आईआईटी कानपुर के बीटेक के स्‍टूडेंट जय सिंह मीणा (26) ने सोमवार दोपहर को खुदकुशी कर ली। वह कैंपस के ई ब्‍लॉक में रूम नंबर 148 में रहता था। इसी कमरे के पंखे से उसका शव लटकता मिला है। जैसे ही खुदकुशी की जानकारी हुई फौरन आईआईटी के कर्मचारी अध‍िकारी उसके कमरे पर पहुंचे।

जब उन्‍होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा छात्र का शव पंखे से लटका है। फौरन कल्‍याणपुर थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां से सुसाइड नोट बरामद किया। इसी में छात्र ने लिखा था, sorry everyone। इसके बाद फरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरिक्षण किया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

एसीपी आशुतोष कुमार का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि पहले छात्र ने चाकू से हाथ काटने की कोशिश की। इसके बाद चाकू दूर फेंक दी, फिर बेड पर रखे कंबल को फाड़ कर उससे फांसी लगा ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button