क्रीमी मेथी मटर मलाई घर पर कैसे बनाएं? इस तरह कुछ ही मिनटों में होगा तैयार

क्रीमी मेथी मटर मलाई घर पर कैसे बनाएं? इस तरह कुछ ही मिनटों में होगा तैयार
मेथी मटर मलाई का स्वाद काफी बेहतर लगता है और सर्दियों में इसका मजा दोगुना हो जाता है। इसकी खुशबू और क्रीमी टेक्सचर इसे खास बनाते हैं। आप इसे घर पर भी बहुत आसानी से तैयार कर सकते हैं और इसे चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। आप इसकी रेसिपी को यहां से देख कर घर पर तैयार कर सकते हैं।
सर्दी के मौसम में मेथी के पत्तों और हरे मटर के संयोजन से तैयार व्यंजन अमूमन हर घर में पसंद किया जाता है। इन दोनों की खुशबू और स्वाद जब क्रीम के साथ मिलते हैं तो वह शाही व्यंजन जैसा लगता है। इसे खास मौकों पर घर में आसानी से बनाया जा सकता है। इसकी खुशबू और जायका बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।
मेथी मटर मलाई बनाने की सामग्री
ताजी मेथी के पत्ते: 250 ग्राम
हरे मटर: 100-150 ग्राम
प्याज: एक
अदरक-लहसुन का पेस्ट: दो चम्मच
काजू: 8-10
मलाई: डेढ़ कप
दूध: आधा कप
जीरा: एक चम्मच
हल्दी आधा चम्मच
गरम मसाला पाउडर: एक चम्मच
नमक-मिर्च स्वादानुसार
सबसे पहले काजू को आधे घंटे के लिए पानी में भिगो लें। फिर थोड़ा दूध डालकर मिक्सी में इनका पेस्ट बनाएं। इसके बाद एक कड़ाही में सरसों का तेल या देसी घी डालें और उसमें कटे हुए मेथी के पत्ते डालकर दो-तीन मिनट तक भूनें, इससे मेथी की हल्की कड़वाहट खत्म हो जाएगी।







