भोपालमध्य प्रदेश

वाजपेयी नगर में बाबा साहब की प्रतिमा की ऐतिहासिक स्थापना

वाजपेयी नगर में बाबा साहब की प्रतिमा की ऐतिहासिक स्थापना

– दिग्जय सिंह और जीतू पटवारी ने किया प्रतिमा का अनावरण, उत्तर विधानसभा में गूंजा जय भीम
– विधायक आतिफ अकील के विजन की हुई सराहना

भोपाल, यश भारत। राजधानी की उत्तर विधानसभा का वाजपेयी नगर क्षेत्र मंगलवार को एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। ईदगाह ब्लॉक वार्ड 10 में संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। जन-जन की आस्था और सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में स्थापित इस प्रतिमा का अनावरण पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

vvvvvvv scaled

संविधान और न्याय की मशाल जलाए रखेगी यह प्रतिमा
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि बाबा साहब केवल एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे विश्व के मार्गदर्शक हैं। आज के दौर में संविधान की रक्षा का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। वक्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक आतिफ आरिफ अकील की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने वार्ड 10 को एक नई वैचारिक पहचान दी है।

aaassss scaled e1776253824321

 

आतिफ अकील की संकल्प शक्ति से साकार हुआ सपना
उत्तर विधानसभा के विधायक आतिफ आरिफ अकील ने इस अवसर पर कहा, बाबा साहब के विचार ही हमारे समाज की नींव हैं। यह प्रतिमा हमें हर दिन समानता और भाईचारे की याद दिलाएगी। स्थानीय नागरिकों में इस स्थापना को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button