जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

ग्वारीघाट की सुख सागर कॉलोनी में सनसनीखेज चोरी, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के घर 6 लाख नकद समेत करोड़ों के जेवरात गायब होने का अनुमान, चुप्पी बनी सबसे बड़ा रहस्य

जबलपुर। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सुख सागर कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सागर वर्मा के घर एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त सागर वर्मा अपनी मां का इलाज कराने जबलपुर के एक निजी अस्पताल में मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जब वे तत्काल घर पहुंचे और अंदर जाकर देखा तो नकदी समेत कीमती जेवरात गायब मिले।

पीड़ित के अनुसार अज्ञात चोरों ने घर से 6 लाख रुपये नकद के अलावा बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषण चोरी कर लिए। थाना प्रभारी ग्वारीघाट ने बताया कि चोरी गए सामान में एक सोने का हार, दो सोने के ब्रेसलेट, एक सोने का कंगन, सोने के कान के झुमके, सोने की बिंदी, नथ, चार चांदी के कंगन, 12 जोड़ी चांदी की बिछिया, 12 जोड़ी पायल और चांदी का मंगलसूत्र शामिल है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चोरी गए आभूषणों की कुल कीमत भी करोड़ रुपये तक जा सकती हैं अभी कुछ गहनों के व्यावसायी बिल ढूंढ रहा है इसलिए चोरी किए हुए गहनों की कीमत ओर बढ़ सकती है
पुलिस सूत्रों के अनुसार चोरों ने नाले से जुड़े गुप्त रास्ते का फायदा उठाकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। आशंका जताई जा रही है कि करीब चार अज्ञात चोर इस चोरी में शामिल थे और उन्होंने पूरी रेकी के बाद सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चार संदिग्ध आरोपी चोरी करते नजर आ रहे हैं। पुलिस का दावा है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हालांकि इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि चोरी से ज्यादा चर्चा अब रहस्यमयी चुप्पी की हो रही है। न तो पीड़ित परिवार खुलकर सामने आ रहा है और न ही पुलिस अधिकारी किसी ठोस जानकारी देने की स्थिति में हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि “मामला संवेदनशील है, जांच जारी है और सभी पहलुओं पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है।”

फिलहाल ग्वारीघाट पुलिस टीम हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। यह भी जांच का विषय बना हुआ है कि चोरी किसी अंदरूनी जानकारी के आधार पर की गई या फिर किसी पेशेवर गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया। इलाके में इस बड़ी चोरी के बाद स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button