भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

उज्जैन घटनाक्रम के बाद राजधानी में हाई अलर्ट: संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात, सोशल मीडिया पर पैनी नजर

उज्जैन घटनाक्रम के बाद राजधानी में हाई अलर्ट: संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात, सोशल मीडिया पर पैनी नजर

भोपाल, यशभारत। उज्जैन में हुए हालिया घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए भोपाल पुलिस पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड पर आ गई है। शहर में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने राजधानीभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शहर के सभी थाना प्रभारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। राजधानी के सभी संवेदनशील और अति-संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस बल द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

इसके साथ ही पुलिस की विशेष साइबर टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की गहन निगरानी कर रही है। भड़काऊ पोस्ट, अफवाहों और माहौल बिगाड़ने वाली सामग्री पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने शहर के सभी सामाजिक, धार्मिक और नागरिक संगठनों से संवाद स्थापित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button