भोपालमध्य प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर सरकार का फोकस, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दिए अहम निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर सरकार का फोकस, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दिए अहम निर्देश

भोपाल, यश भारत। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में डॉक्टरों की पदोन्नति, मेडिकल ऑफिसर्स की काउंसलिंग, टीबी मुक्त भारत अभियान और सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान की प्रगति पर चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने के लिए डॉक्टरों की पदोन्नति संबंधी प्रस्ताव जल्द तैयार किए जाएं ताकि अस्पतालों में उपचार और प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर हो सके। उन्होंने मेडिकल ऑफिसर्स की काउंसलिंग प्रक्रिया तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। साथ ही नव स्थापित स्वास्थ्य संस्थानों में शीघ्र चिकित्सा सेवाएं शुरू करने पर जोर दिया। टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा के दौरान शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रदेश में जनभागीदारी बढ़ाने, समय पर जांच कराने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीरता से काम किया जाए। उन्होंने टीबी मरीजों की नियमित निगरानी और पोषण सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button