Top-5जबलपुरमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

राहर की फसल में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, 12 पौधे जब्त, 7 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद

जबलपुर यशभारत। जिले के बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम सिलुआ रमनपुर में पुलिस ने अवैध रूप से गांजे की खेती का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने खेत में राहर की फसल के बीच गांजे के पौधे लगाकर उनकी खेती कर रहा था। पुलिस ने मौके से गांजे के 12 हरे पौधे बरामद किए हैं, जिनका कुल वजन 7 किलो 200 ग्राम और अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई गई है। 

इस संबंध में बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि पुलिस के अनुसार विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिलुआ रमनपुर निवासी सुम्मेरा गौंड पिता बसोरी गौंड अपने खेत में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम स्वतंत्र साक्षियों के साथ मौके पर पहुंची और खेत की तलाशी ली। इस दौरान राहर की फसल के बीच गांजे जैसे हरे, गीले और पत्तेदार 12 पौधे लगे मिले।
 

पुलिस ने सभी पौधों का वजन कराया, जो 7 किलो 200 ग्राम निकला जिसकी कीमत 70 हजार रुपए है।इसके बाद विधिवत पंचनामा तैयार कर पौधों सहित आवश्यक मिट्टी के नमूनों को अलग-अलग सीलबंद कर जब्त किया गया। कार्रवाई की पूरी वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से कराई गई। पुलिस ने आरोपी सुम्मेरा गौंड को एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया है। जब्त सामग्री को मालखाने में जमा कराते हुए मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button