भोपाल

गैंगवार, छोलामंदिर में गैंगवार, एक की हत्या

गैंगवार, छोलामंदिर में गैंगवार, एक की हत्या

भोपाल यशभारत।

राजधानी के पुराने शहर में बीती रात आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर गैंगवार हो गया। इस दौरान एक कुख्यात बदमाश ने दूसरे बदमाश पर कट्टे से फायर कर दिया। जिसमें उसका साथी शराब तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। वारदात के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के साथी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। हत्या की इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस की कई टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए जुट गई हैं। वहीं पुलिस कमिश्रर हरिनारायण चारी मिश्र ने आरोपियों पर 30 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है। डीसीपी जोन-4 जितेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि ऐशबाग निवासी अमित वर्मा पुत्र राधेश्याम (24) पर आबकारी एक्ट के तहत करीब तीन मामले दर्ज हैं। वह कल रात अपने दोस्त राजा खटीक और अन्य के साथ किसी दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पहुंचा था। जहां पर रात करीब एक बजे लीलाधर कॉलोनी में अमित, राजा व अन्य दोस्त खड़े होकर बातें कर रहे थे। तभी राजा खटीक को तलाश करते हुए कुख्यात बदमाश नसीम बन्ने अपने साथी वसीम व तीन अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया। इस दौरान नसीम, वसीम व उनके साथियों का राजा खटीक से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। तभी नसीम व वसीम ने राजा खटीक पर कट्टे से फायर कर दिया। जिससे गोली राजा खटीक को न लग कर पास खड़े अमित वर्मा को लग गई। वह गोली लगने से बेसुध होकर गिर गया। इसके बाद गोली चलाने वाले आरोपी अपने साथियों के साथ वहां से फरार हो गया। राजा खटीक व उसके साथियों ने घायल अमित को पहले एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत में सुधार न होने पर उसे एक अन्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्या है हत्या की वजह- डीसीपी पवार ने बताया कि आरोपी नसीम का भाई नदीम पर भी लूट व डकैती के मामले में दर्ज हैं। वह मृतक अमित के दोस्त राजा खटीक के साथ मिलकर लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका है। राजा और नदीम लूट के मामले में जेल में गिरफ्तार होने के बाद जेल में बंद थे। जो अप्रैल माह में ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे। दोनों के बीच जेल से बाहर आने के बाद से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के बाद से नदीम का भाई नसीम अपने साथ वसीम के साथ मिलकर राजा की तालश कर रहे थे। वारदात के वक्त भी आरोपी नसीम और वसीम अपने साथियों के साथ मिलकर राजा खटीक को मारने की इरादे से उसे तलाश करते हुए वहां वहां पहुंचे थे। आरोपियों ने राजा को मारने की लिए उस पर फायर किया, लेकिन अमित को गोली लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। एक आरोपी को हो चुका है शार्ट एंकाउंटर इस गैंगवार की वारदात में शामिल और हत्या का मुख्य आरोपी नसीम बन्ने कुख्यात बदमाश है। दिसंबर 2023 में हनुमानगंज थाना पुलिस आरोपी नसीम बन्ने का एक मुठभेड़ के दौरान शार्ट एंकाउंटर कर चुकी है। पुलिस फयरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी थी। पुलिस टीमें तलाश में जुटी डीसीपी पवार ने बताया कि छोला मंदिर थाना पुलिस ने मृतक के साथी आशु खटीक की शिकायत पर आरोपी नसीम, वसीम और तीन अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने घटना स्थल से कारतूस का चला हुआ एक खाली खोखा बरामद किया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में उनके हर संभावित ठिकानों पर दबिश देर ही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुराना शहर बना छावनी-छोला मंदिर इलाके में हुई गैंगवार और एक की मौत के बाद अशोका गार्डन, स्टेशन बजरिया, छोला मंदिर और कोहेफिजा थाना क्षेत्रों में तनाव के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं मृतक के पोस्टमार्टम के वक्त भी हमीदिया की मर्चुरी में शहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। सुरक्षा की दृष्टि से सभी इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 30 हजार का इनाम घोषित हत्या के मुख्य आरोपी नसीम बन्ने की गिरफ्तारी पर 30 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। – हरिनारायण चारी मिश्र, पुलिस कमिश्रर भोपाल शहर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button