जबलपुरमध्य प्रदेश

1 मई से किसानों को प्रतिशत खाद मिलेगा शत-प्रतिशत खाद

जिले के पास 36,948 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध

जबलपुर, यश भारत। खरीफ सीजन से पहले किसानों के लिए राहत की खबर है। जिले में इस समय कुल 36,948 मीट्रिक टन उर्वरक का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास कार्यालय के अनुसार, इसमें यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी और एमओपी जैसी सभी प्रमुख खादें शामिल हैं। अभी बोनी का मुख्य समय शुरू नहीं होने के कारण ई-विकास प्रणाली के जरिए किसानों को उनकी पात्रता के अनुसार 50 प्रतिशत डीएपी और यूरिया वितरित किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार 1 मई से खरीफ फसलों की बोनी के लिए किसानों को डीएपी,एसएसपी, एमओपी और एनपीके के सभी ग्रेड 100 प्रतिशत मात्रा में उपलब्ध कराए जाएंगे।

बोनी के समय यूरिया वितरण व्यवस्था

विभाग ने यूरिया के वितरण के लिए विशेष योजना बनाई है। बोनी के समय किसानों को उनकी कुल आवश्यकता का 50 प्रतिशत यूरिया दिया जाएगा, क्योंकि शुरुआती अवस्था में फसल को इतनी ही जरूरत होती है। शेष 50 प्रतिशत यूरिया ‘टॉप ड्रेसिंग’ के लिए 15 जून से उपलब्ध कराया जाएगा।

हाइलाइट्स

36,948 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध
1 मई से 100% खाद वितरण
ई-विकास से हो रहा वितरण
15 जून से मिलेगा शेष यूरिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button