भोपालमध्यप्रदेश

ट्रिमोनियल साइट से दोस्ती, एनआरआई बनकर 7.50 लाख ठगे

ट्रिमोनियल साइट से दोस्ती, एनआरआई बनकर 7.50 लाख ठगे

भोपाल, यश भारत। मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को राजस्थान और बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह मेट्रिमोनियल साइट पर लोगों से संपर्क कर खुद को एनआरआई बताता था और शादी का झांसा देकर विश्वास हासिल करता था। मंदसौर की एक महिला से विदेशी गिफ्ट और कस्टम ड्यूटी के नाम पर 7.50 लाख रुपए ठगने के मामले की जांच में गिरोह का नेटवर्क सामने आया। जांच में 150 से अधिक बैंक खातों और मोबाइल सिम के इस्तेमाल से 11 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी का पता चला है। आरोपियों के पास से 22 मोबाइल फोन, 30 सिम और पांच एटीएम कार्ड मिले हैं। आठ लाख रुपए से अधिक की राशि वाले खातों को फ्रीज कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button