भोपालमध्यप्रदेश

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की गला रेतकर हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर गायब

 रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की गला रेतकर हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर गायब

भोपाल। राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरजनगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अपने घर पर पत्नी के साथ रह रहे रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की अज्ञात आरोपी ने गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्रारंभिक जांच में हत्या का शक घर में काम करने वाले नए नौकर पर जताया जा रहा है, जिसे परिजनों ने महज दो दिन पहले ही काम पर रखा था। घटना के बाद से ही उक्त नौकर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब है। सूचना मिलते ही रातीबड़ थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से गहन जांच की जा रही है। फरार नौकर की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button