भोपालमध्य प्रदेश

RGPV की कैंटीन में सब्जी के साथ परोसी गई तली हुई छिपकली, छात्रों का भारी हंगामा

RGPV की कैंटीन में सब्जी के साथ परोसी गई तली हुई छिपकली, छात्रों का भारी हंगामा

भोपाल, यशभारत। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की मुख्य कैंटीन एक बार फिर बड़े विवाद में फंस गई है। रविवार रात डिनर के दौरान एक छात्र की शिमला मिर्च की सब्जी में मरी हुई छिपकली मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सोमवार को छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

 

खाने के दौरान हुई पहचान
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम छात्र कैंटीन में भोजन करने पहुंचे थे, जहाँ उन्हें दाल, रोटी, चावल और शिमला मिर्च की सब्जी परोसी गई। खाना खाते समय एक छात्र को स्वाद असामान्य लगा। गौर से देखने पर सब्जी में एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी, जिसे छात्रों ने छिपकली बताया। मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने तुरंत इसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
प्रशासन का दावा: छिपकली नहीं, शिमला मिर्च का टुकड़ा था

कैंटीन संचालक सुनील अग्रवाल ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे केवल शिमला मिर्च का टुकड़ा बताया है। संचालक के अनुसार, कर्मचारियों ने छात्रों के सामने उसे खाकर भी दिखाया ताकि भ्रम दूर हो सके। हालांकि, छात्र इस दलील से संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने कैंटीन प्रबंधन पर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगाए हैं।

जांच के घेरे में कैंटीन की गुणवत्ता
भोपाल महानगर मंत्री आरती ठाकुर और छात्र संगठनों ने बताया कि यह कैंपस की सबसे बड़ी कैंटीन है, जहाँ सैकड़ों छात्र भोजन करते हैं। सफाई और गुणवत्ता को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल, विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

WhatsApp Image 2026 03 24 at 11.56.56

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button