भोपाल

मद्द करने का झांसा देकर वृद्ध महिला के जेवरात लेकर चंपत हुए जालसाज

मद्द करने का झांसा देकर वृद्ध महिला के जेवरात लेकर चंपत हुए जालसाज

-आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
भोपाल, यशभारत। बैरसिया इलाके में दो जालसाज महिलाओं ने अपने दो साथी के साथ मिलकर एक वृद्ध महिला को ठग लिया। आरोपियों ने वृद्धा से कहा कि एक बच्चे की मदद करना है, इसके बाद वह उन्हें यहां-वहां घुमाते रहे और करीब बीस मिनट बाद वारदात को अंजाम देरक फरार हो गए। दो दिन बाद मिली शिकायत के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी एक सीसीटीवी कैमरे में हुए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

टीआई वीरेंद्र सिंह सेन ने बताया कि ग्राम बसई मोहल्ला निवासी श्रद्धा तिवारी पति बालमुकुंद (60) गृहणी हैं। बुधवार दोपहर वह अस्तपाल से दवाई लेकर अपने घर पैदल लौट रही थी। तभी रास्ते में उन्हें दो महिलाएं और एक पुरूष मिले। तीनों ने फरियादिया को झांसे में लेते हुए कहा कि उन्हें एक बच्चे की मद्द करना है। करीब बीस मिनट तक जालसाज और बुजुर्ग महिला के बीच बातचीत होती रही और वह यहां-वहां घूमते रहे। इसी बीच जालसाजों ने झांसा देकर महिला के सोने के टॉप्स व सोने की चेन उतरवाई और चंपत हो गए। इसके बाद वृद्धा अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद थाने पहुंचकर पुलिस को आवेदन दिया। पुलिस ने दो दिन बाद आवेदन जांच पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। अब पुलिस आरोपियों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इससे पहले भी अज्ञात आरोपियों ने एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र निकाल लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button