भोपालमध्य प्रदेश

सड़क हादसे में फूल व्यापारी की मौत, अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी

सड़क हादसे में फूल व्यापारी की मौत, अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी

भोपाल, यशभारत। राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान चंद्रभान कुशवाहा के रूप में हुई है, जो 5 नंबर क्षेत्र से अपनी दुकान की ओर जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 1:00 बजे की है। चंद्रभान 5 नंबर से अपनी फूल की दुकान की ओर आ रहे थे, तभी अचानक उनका वाहन अनियंत्रित हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चंद्रभान गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद राहगीर उन्हें तुरंत निजी वाहन से नर्मदा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक चंद्रभान की मां, मीना कुशवाहा, घटना के समय काम के सिलसिले में मंडी गई हुई थीं। जब उन्हें हादसे की खबर मिली तो परिवार में मातम छा गया। मृतक के दो भाई हैं, जिनमें छोटा भाई प्रदीप कुशवाहा 6 नंबर क्षेत्र में फूल की दुकान चलाता है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है कि गाड़ी किस वजह से अनियंत्रित हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button