देश

लखीमपुर खीरी में बारात से लौट रही कार नहर में गिरी, 5 की मौत

एक शख्‍स की हालत गंभीर

लखीमपुर खीरी,एजेंसी। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में मंगलवार देर रात एक कार शारदा नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। एक शख्‍स की हालत गंभीर है। ये लोग किसी शादी से वापस लौट रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गेट लॉक हो जाने की वजह से कार सवार बाहर नहीं निकल सके। लोगों ने रस्‍सी से खींचकर कार को बाहर निकाला। सभी की पहचान हो गई है।

चश्‍मदीदों के अनुसार, कार गिरने की आवाज सुनकर स्‍थानीय लोग वहां पहुंचे। उन्‍होंने टॉर्च की रोशनी में नाव से कार की तलाश की। इसके बाद उसमें रस्‍सी बांधकर किनारे तक खींचा। कार का शीशा तोड़कर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला।

बेहोश कार सवारों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्‍टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, कार का ड्राइवर बच गया है पर उसकी हालत नाजुक है। मृतकों की पहचान बहराइच के जितेंद्र (23), घनश्‍याम (25), लालजी (45) और सुरेश (50) के रूप में हुई है। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई। कार चालक बबलू गंभीर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button