SPMCHP231-2 Image
इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शराब घोटाला, केजरीवाल 5वें समन पर भी पेश नहीं होंगे:चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर दिल्ली में पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब नीति मामले में शुक्रवार (2 फरवरी) को भी ED के सामने पेश नहीं होंगे। वे दिल्ली में पंजाब के CM के साथ पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होंगे। दरअसल, आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। इसे लेकर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

शराब घोटाला मामले में ED 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को कुल 4 समन भेज चुकी है। केजरीवाल अब तक एक बार भी पेश नहीं हुए हैं। इसी केस में दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया और AAP सांसद संजय सिंह जेल में हैं।

इधर, AAP ने कहा है कि ED का समन गैरकानूनी है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाना और दिल्ली सरकार को गिराना है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। इससे पहले केजरीवाल ने 17 जनवरी को कहा था कि भाजपा मुझे गिरफ्तार करवाना चाहती है, ताकि मैं लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकूं।

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
SPMCHP231-2 Image