भोपालमध्यप्रदेश
आग में झुलसी बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत

आग में झुलसी बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत
भोपाल, यशभारत। राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र में आग में झुलसने के कारण एक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 62 वर्षीय गायत्री के रूप में हुई है, जो हबीबगंज इलाके की निवासी थीं।
जानकारी के अनुसार, महिला के गंभीर रूप से जलने के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल अपोलो सेज अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच कर रही है।







