जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

हेल्थ चेकअप कैंप का झांसा देकर डॉक्टर से की ठगी

हेल्थ चेकअप कैंप का झांसा देकर डॉक्टर से की ठगी

डॉक्टर के मोबाइल पर कॉल करते हुए ठगबाज के मैं एनसीसी से बोल रहा हूं। हमको सभी बच्चों का मेडिकल के साथ रूटीन चैकअप कराना है। डॉक्टर ने कहा कि मैं बच्चों का फ्री में मेडिकल शिविर लगा दूंगा। ठगबाज ने कहा कि डॉक्टर साहब आपको कुछ फीस लेगा पड़ेगी, यह प्रोसेस है। ठगबाज ने डॉक्टर के मोबाइल के यूपीआई पर एक लिंक भेजा। डॉक्टर ने लिंक खोला तभी उनके खाते से 1 लाख 25 हजार रुपए आहरित हो गए। खाते से रकम आहरित होते ही डॉक्टर ने उक्त मोबाइल नंबर पर कॉल किया, तो वह स्विच आॅफ मिला। ठगबाज के मोबाइल पर उसके नाम सतीश कुमार के साथ इंडियन आर्मी लिखा हुआ है। डॉक्टर की शिकायत पर रांझी पुलिस धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। रांझी पुलिस ने बताया कि डॉक्टर अनूप कुमार घोष तुलसी नगर में हौम्योपेथी की प्रेक्टिस करते हैं। 10 जुलाई को उनके मोबाइल पर एनसीसी के बच्चों के मेडिकल कराने के लिए आया था। डॉक्टर के मोबाइल पर बात करने वाले ठगबाज ने अपना नाम सतीश कुमार बताया है। डॉक्टर को झांसे में लेते हुए आरोपी ठगबाज ने फीस देने के लिए यूपीआई पर लिंक भेजा, जिसे टच करते ही डॉक्टर अनूप कुमार घोष के खाते से 1 लाख 25 रूपए निकल गए। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर अनूप कुमार घोष के बैंक खाते सहित अन्य जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

अनजानी लिंक को न करें क्लिक
पुलिस का कहना है कि आॅनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्क रहना, सुरक्षित वेबसाइटों का उपयोग करना, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करना, और सार्वजनिक वाई-फाई से बचना महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, किसी भी संदिग्ध लिंक या ईमेल पर क्लिक न करें, और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। यदि आप ठगी का शिकार होते हैं, तो तुरंत पुलिस या साइबर क्र ाइम हेल्पलाइन 1930 पर रिपोर्ट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button