जबलपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवादः घूरने को लेकर एक दूसरे पर फेंकी कुर्सियां , कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें

जबलपुर, यशभारत। दीक्षितपुरा पाण्डे चैक पर उस समय भगदड़ की स्थिति बन गई जब भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता घूरने पर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से कुर्सियां चली और झूमाझपटी भी हुई। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने पहंुचकर शिकायत दर्ज कराई। घटना में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आई है।
जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता बूथ क्रमांक 166, 167, 168, और 169 में बाहर बैठकर मतदाताओं को पर्ची बांट रहे थे तभी कांग्रेस कार्यकर्ता पहंुचे और 6 बजे तक मतदान होने की बात कह कर मतदान बंद कराने लगे। इसी बात पर दोनों पक्षों पहले मामूली बहस हुई इसके बाद एक-दूसरे पर कुर्सियों से हमला कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू पहंुचे और मामला शांत कराया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विवाद किया, प्रशासन की नहीं सुनीः दिनेश यादव
कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी दिनेश यादव का कहना है कि पाण्डे चैक पर कुछ बाहरी भाजपा कार्यकर्ता पहंुचे थे। इस दौरान उनके द्वारा विवाद किया गया, मतदाताओं को वोट डालने से मना किया गया। कंाग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका तो कुर्सियां फेंकी गई। भाजपा चुनाव हार रही है इसलिए इस तरह की घटनाएं की जा रही है।
प्रत्याशी ने हार स्वीकार कर लीः प्रभात साहू
भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने पाण्डे चैक पर हुए विवाद के बाद कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी हार चुकें है और उन्होंने हार स्वीकार कर ली है। पिछले दिनों भी एक टीवी डिबेट कार्यक्रम में भी कांग्रेस नेताओं ने जमकर बवाल मचाया था, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की थी। आज भी यही हुआ, मतदान को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपद्रव मचाया और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।