संजय दुबे, सहायक ग्रेड-2 के विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित

हमारे प्रेरणा स्रोत आशीष शुक्ला,
स्वास्थ्य विभाग बैतूल में पदस्थ संजय दुबे के विरुद्ध भ्रष्टाचार एवं अनियमितता जैसी गंभीर शिकायतों के चलते दिनाॅक 20.03.2024 को क्षेत्रीय संचालक भोपाल द्वारा संजय दुबे, सहायक ग्रेड-2 को उनके मूल पदस्थापना स्थल जिला मलेरिया कार्यालय में उपस्थिति देने के लिये आदेश जारी किये गये थे। आज आदेश जारी होने के 01 सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी संजय दुबे सहायक ग्रेड-2 द्वारा आज दिनाॅक तक मूल पदस्थापना जिला मलेरिया कार्यालय में अपनी उपस्थिति नही दी गई है। संजय दुबे द्वारा सीधे तौर पर क्षेत्रीय संचालक भोपाल के भी आदेशो की अवहेलना की गई है। स्वास्थ्य विभाग की इतनी हालत खराब हो गई है कि वंहा पर पदस्थ कर्मचारी की अपने से वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशो की लगातार अवहेलना कर अपनी मनमानी कर रहे। हालांकि क्षेत्रीय संचालक भोपाल द्वारा उनके आदेश क्रमांक/संभाग/शिका/24 भोपाल दिनाॅक 20.03.2024 द्वारा संजय दुबे के विरुद्ध विभागीय जाॅच कमेटी गठित कर 07 दिवस में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतू आदेश जारी किये गये है। जिसमें डाॅ मनीष जौंजारे, उप संचालक को जांचकर्ता अधिकारी, श्री देवी सिंह चैहान प्रभारी स्थापना सदस्य एवं श्री बसंत दुबे, सहायक ग्रेड-2 सदस्य नियुक्त किये गये है। बता दे कि यंहा पर भी स्वास्थ्य विभाग संजय दुबे की मजबूत पकड के चलते लाचार नजर आ रहा है। आदेश जारी होने को भी 07 दिवस पूर्ण होते आ रहे है किन्तु जाॅच दल द्वारा भी आज दिनाॅक तक कोई भी कार्यवाही नही की गई।
सूत्र बताते है कि, डाॅ रविकांत उइके, सीएमएचओ बैतूल द्वारा भी संजय दुबे को यथावत बनाये रखने के भरपूर प्रयास किये जा रहे है। ऐसे भ्रष्टाचार जैसी गंभीर शिकायतों से घिरे कर्मचारी को सीएमएचओ बैतूल द्वारा बचाने का भर सक प्रयास किया जा रहा है। और वही संजय दुबे अपनी भोपाल तक पहुच के चलते अंगद के पैर के समान अभी भी सीएमएचओ कार्यालय में बरकरार है। ऐसी स्थिति को देखते हुये अनुमान लगाया जा रहा है कि जाॅच दल भी लिपा-पोती कर अपनी रिपोर्ट क्षेत्रीय संचालक भोपाल को प्रस्तुत कर देगी।