ओबीसी के 13% होल्ड पदों पर नियुक्ति की मांग तेज, आंदोलनरत युवाओं के समर्थन में पहुंचे जीतू पटवारी

ओबीसी के 13% होल्ड पदों पर नियुक्ति की मांग तेज,
आंदोलनरत युवाओं के समर्थन में पहुंचे जीतू पटवारी
भोपाल यश भारत। ओबीसी वर्ग के 13 प्रतिशत होल्ड पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर राजधानी भोपाल में आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आंबेडकर पार्क पहुंचकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उनकी मांगों का समर्थन किया। इस दौरान प्रदेशभर से आए अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती, पुलिस भर्ती, एमपीपीएससी सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में होल्ड किए गए पदों पर तत्काल नियुक्ति की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। दरअसल मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का मामला फिलहाल न्यायालय में लंबित है। इसके चलते कई भर्तियों में 13 प्रतिशत पदों को होल्ड रखा गया है जिससे हजारों अभ्यर्थियों की नियुक्तियां प्रभावित हुई हैं। 13 प्रतिशत होल्ड अभ्यर्थी संघ के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। धरनास्थल पर संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि भीषण गर्मी में युवा अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार सामाजिक न्याय और आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने का काम कर रही है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला लिया था
अभ्यर्थियों का आरोप है कि भाजपा सरकार ने अदालत में प्रभावी पैरवी नहीं की , पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आरक्षण कानून को पर्ची पर बना कानून बताना विधानसभा और ओबीसी समाज का अपमान है। पटवारी ने मांग की कि होल्ड पदों के परिणाम जल्द जारी कर योग्य अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति दी







