जबलपुरमध्य प्रदेश

दमोह रोड चौड़ीकरण: गांव उजड़ने की दहशत में बोरिया के ग्रामीण, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

​जबलपुर: ​आगामी दिनों में NHAI द्वारा शुरू होने वाले जबलपुर-कटंगी बायपास से दमोह तक के फोरलेन सड़क निर्माण (NH-34) को लेकर ग्राम बोरिया के निवासियों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। सड़क चौड़ीकरण की स्पष्ट माप घोषित न होने और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे डिजिटल नक्शे से ग्रामीणों को डर है कि सड़क के एक ओर स्थित उनकी पूरी बस्ती ध्वस्त हो सकती है। इसी चिंता को लेकर ग्राम बोरिया के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल ऋषि भान सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नागपुर जाकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिला।
​मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि पिछले तीन सालों से चल रही अटकलों के कारण लोग अपने घरों का निर्माण कार्य तक नहीं करा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग पत्र सौंपते हुए आग्रह किया कि सड़क का निर्माण सेंटर लाइन से समान माप लेकर किया जाए या फिर बोरिया ग्राम को बचाने के लिए बाहर से बायपास निकाला जाए। ग्रामीणों की दलील है कि इससे पुरानी बस्ती को उजड़ने से बचाया जा सकेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए ही निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस दौरान विनय साहू, विकास राजपूत, सत्यम राजपूत सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

02 18 03 13

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button