शहपुरा में दो अवैध निजी क्लीनिक सील ,सीएमओ ने की कार्रवाई,
सात दिन में दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के निर्देश

शहपुरा में दो अवैध निजी क्लीनिक सील ,सीएमओ ने की कार्रवाई,
सात दिन में दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के निर्देश
जबलपुर। शहपुरा में नियम विरुद्ध संचालित हो रही दो निजी क्लीनिकों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शनिवार को शहपुरा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सी.के. अतरौलिया ने इन दोनों क्लीनिकों को सील कर दिया।
डॉ. अतरौलिया ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही क्लीनिकों की जानकारी प्राप्त होने पर टीम द्वारा मौके पर जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि क्लीनिकों में आवश्यक शासकीय दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे, साथ ही केवल एक ही डॉक्टरी डिग्री के आधार पर विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जा रहा था, जो मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकता था।
इस पर संज्ञान लेते हुए दोनों क्लीनिकों को तत्काल सील कर दिया गया। जांच के दौरान संबंधित डॉक्टरों को सात दिनों के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज़ और सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।






