भोपाल

अगले माह दलित पिछड़ा समाज संगठन करेगा आंदोलन बैठक में की गई घोषणा 

अगले माह दलित पिछड़ा समाज संगठन करेगा आंदोलन बैठक में की गई घोषणा

भोपाल, यशभारत। दलित पिछड़ा समाज संगठन की दुष्यंत कुमार पांडुलिपी संग्रहालय भवन में आयोजित प्रांतीय बैठक में अगले माह आंदोलन करने की घोषणा की गई है। बैठक में प्रदेश भर के 32 जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के राष्ट्रीय नेता दामोदर सिंह यादव मौजूद थे। इस दौरान यादव ने कहा कि इस देश में सामाजिक समानता लाने के लिए सत्ता प्राप्त करना आवश्यक है। सत्ता तभी प्राप्त होगी जब दलित पिछड़े एवं आदिवासी एक मंच पर आएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश भर से पाल, कुशवाह, यादव, जाटव, अहिरवार, कुर्मी, गुर्जर समाज के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया कि ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहब आंबेडकर की मूर्ति लगाने, जातिगत जनगणना करने जैसी मांगों को लेकर जुलाई माह में भोपाल में आंदोलन करने व मुख्यमंत्री निवास घेराव करने की सहमति बनी। मंच का संचालन संगठन के प्रदेश महासचिव कमल सिंह कुशवाह ने किया। इस अवसर पर संगठनात्मक नियुक्तियां भी की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलबहादुर पाल, राजेश अहिरवार, सौरभ यादव, अनिरुद्ध पठारिया, अमोल रावत, नासिर बख्श, नाजिम खान, सुनीता धरवे, संगीता गोलिय, अमित लोधी, रजनीश यादव, केदार कौरव सहित सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button