विदेश
श्रीलंका में Cyclone Ditwah ने मचाया कोहराम,बाढ़-लैंडस्लाइड से अब 47 की मौत, 21 लोग लापता
रेस्क्यू अभियान ज़ारी

श्रीलंका,एजेंसी। भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में इस समय भारी प्राकृतिक आपदा आई है। Cyclone Ditwah ने श्रीलंका में बाढ़ ने तबाही मचाई है। बाढ़ से वहां काफी लैंडस्लाइड हुआ। इस हादसे में अभी तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सैकड़ों लोग घायल हुए है। प्रशासन के मुताबिक अभी तक बाढ़ से 21 लोग लापता भी हो गए हैं।
बता दें कि चक्रवात दित्वा ने कल सुबह से पूर्वी तट पर लैंडफॉल किया था। इसके बाद से चक्रवात लगातार श्रीलंका में तबाही मचा रहा है। प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। टूरिस्ट मंत्रालय ने फिलहाल टूरिस्टों से श्रीलंका न आने की अपील की है।







